Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सबका साथ , सबका प्रयास , सबका सहयोग ही सर्वाइकल टीकाकरण अभियान को सफल बनाएगा

By
On:

खबरवाणी

सबका साथ , सबका प्रयास , सबका सहयोग ही सर्वाइकल टीकाकरण अभियान को सफल बनाएगा l

बुरहानपुर नि.प्र. – राष्ट्रिय स्वास्थ्य मिशन नई दिल्ली द्वारा एच पी व्ही (HPV)टीकाकरण अभियान पुरे देश में निशुल्क संचालित हो रहा है इसी परिपेक्ष में म.प्र. स्वास्थ्य मिशन के द्वारा जारी परिपत्र अनुसार जिले के कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशानुसार व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र वर्मा के मार्ग दर्शन में, इस अभियान के जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वाई बी शास्त्री व् जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संरक्षक व् संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन के सहयोग व् स्वास्थ्य विभाग की सम्पूर्ण टीम के माध्यम से इस जिले में टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए चरण बद्ध योजना के अंतर्गत पहले चरण में स्कूलो एवं आँगन वाड़ीयो में टीकाकरण अभियान उन किशोरी बालिकाओ के लिए चल रहा है जिन्होंने अपनी उम्र का 14 वर्ष पूर्ण कर लिया है एवं 15 वर्ष की बिच की सभी बालिकाओ को सर्वाइकल केंसर से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान हेतु जगह जगह जाकर जागरूकता फैलाकर इस अभियान को सफल बनाने का प्रयास व् आव्हान किया जा रहा है
इस अभियान के अंतर्गत आज जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संरक्षक व् संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन ,बुरहानपुर शहरी सुपरवाईजर अशफाक अंसारी ,स्वास्थ्य विभाग बुरहानपुर के DPM सुशांत रिबेनकर , के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग की सिस्टर ,आशा कार्यकर्ता ,आँगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं रुपेश महाजन ,जितेश गावंडे काउंसलर ने शासकीय उर्दू कन्या उ.मा, विद्यालय हरीरपूरा एवं शासकीय खैराती बाज़ार उर्दू उ.मा.विद्यालय बुरहानपुर में जाकर इस अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता के माध्यम से इस टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए आव्हान किया है l जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संरक्षक एवं संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन ने कहा की इस अभियान की सफलता तभी सभव है जब सबका साथ , सबका प्रयास , सबका सहयोग ही सर्वाइकल टीकाकरण अभियान को सफल बनाएगा l इस देश की हर कौम की 14 वर्ष से 15 वर्ष के बिच की किशोरी बालिकाओ का टीकाकरण अभियान में आकर टिका लगवा लेना ही इस अभियान की सफलता है ,और तभी इस देश की युवा पीढ़ी इस उन्नत शील देश में सहभागी बनकर विकास में सहायक सिद्ध होंगे l उपरोक्त जानकारी टीकाकरण अधिकारी डॉ वाई बी शास्त्री ने दी l

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News