खबरवाणी
अंबेडकर जयंती पर नगर में उत्साह, दीप प्रज्वलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आज निकलेगी विशाल रैली
खबरवाणी न्यूज़ रफीक
सारनी।नगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार शाम नगर के विभिन्न वार्डों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती प्रजल्लित किये इस दौरान शोभापुर कॉलोनी स्थित बाबा साहब के प्रतिमा के समक्ष सुजाता बुद्ध विहार सामाजिक संगठन के कमला पाटिल, प्रदीप नागले, प्रभु मसदकर भानुमति कापसे सत्यभामा पाटिल भावना कापसे, तुलसी उबनारे ने बताया कि प्रोजेक्टर के माध्यम से बाबा साहब के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डाला गया, देर रात शोभापुर, पाथाखेड़ा और सारणी क्षेत्र में बाबा साहब की प्रतिमाओं के सामने केक काटकर जयंती मनाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
आज 14 अप्रैल को जयंती के मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संयुक्त अंबेडकर जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में दोपहर 4 बजे बगडोना कॉलेज गेट से विशाल समता वाहन रैली निकाली जाएगी, जो शोभापुर, पाथाखेड़ा होते हुए पंचशील बौद्ध विहार प्रेमनगर में समापन करेगी। समिति के जीतेन्द्र निरापुरे ने बताया कि रैली का उद्देश्य बाबा साहब द्वारा दिलाए गए संवैधानिक अधिकारों और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
वहीं शाम 5 बजे सारणी स्थित अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष पंचू बाबा द्वारा अपने अब्बू की स्मृति में शहर को एक एंबुलेंस समर्पित की जाएगी। यह एंबुलेंस शहरी क्षेत्र में मरीजों को निःशुल्क सेवा प्रदान करेगी।
समिति ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।






