Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सनातन कप क्रिकेट प्रतियोगिता मे वीरू 11 ने जीते अपने मुकाबले

By
On:

खबरवाणी

सनातन कप क्रिकेट प्रतियोगिता मे वीरू 11 ने जीते अपने मुकाबले

मुलताई। नगर मे हाई स्कूल मैदान पर चल रही रात्रिकालीन लेदर बाल क्रिकेट प्रतियोगिता मे तीसरे दी रविवार को प्रथम मुकाबला अनंत ऑटोमोबाइल्स मुलताई वर्सेस किंग शूटर मुल्ताई के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए अनंत ऑटोमोबाइल्स ने निर्धारित 8 ओवर 46 रन का लक्ष्य दिया लक्ष्य का पीछा करने किंग शूटर की टीम ने 5.2 ओवरों में मैच को आसानी से जीत लिया ।इस मैच के मैन ऑफ द मैच मोंटी ठाकुर को दिया जिन्होंने 9बाल में 11 रन के साथ 2विकेट हासिल कि। दूसरा मुकाबला अनंत ऑटोमोबाइल्स और वीरू 11, निंबोटी मुलताई के बीच खेला गया जिस मैच में टॉस जीत कर अनंत ऑटोमोबाइल्स ने पहले बल्लेबाजी कर के निर्धारित 8,ओवरों में 77रन विशाल स्कोर वीरू 11 के समक्ष रखा ,इस मैच में दीपक रघुवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 23 बाल में 33 रन की धमाकेदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीरू 11 ने 1गेंद शेष रहते मैच को अपने नाम कर लिया। इस मैच में नारू को 14बाल में 24रन बनाने के लिए पूर्व फुटबाल खिलाडी अरुण धोपड़े ने मैंने आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंतिम मुकाबला टीआई मुलताई नरेंद्र सिंह परिहार की अगुवाई मे खेला गया। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बेटिंग कर अपने खेल से सभी को प्रभावित किया।अंतिम मुकाबला वीरू 11 और किंग शूटर के बीच खेला गया टॉस जीत कर बल्लेबाजी बल्लेबाजी करने उतरी टीम किंग शूटर ने निर्धारित 8 ओवरों में 65रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीरू 11 ने निर्धारित 8ओवर से पहले पर लक्ष्य को हासिल कर जीत हासिल की। इस मैच में अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी के नारू को फिर मैंने आफ द मैच चुना गया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News