Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के प्रथम आगमन पर जयस कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

By
On:

खबरवाणी

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के प्रथम आगमन पर जयस कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

रिपोर्ट प्रदीप यादव

जयस सरकार के दरबार में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल क्रांतिकारियों के सौंदर्यकरण लिए 50 लाख की सौगात
जयस संगठन एवं समस्त सामाजिक संगठनों द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल विधायक बैतूल को दिया पत्र।

जयस संगठन एवं समस्त सामाजिक संगठनों द्वारा यहां मांग किया गया कि समस्त सामाजिक संगठनों द्वारा पांच महापुरुषों का मूर्ति का स्थापना आदर्श पिपरिया जोड़ भीमपुर में किया गया था , एवं ग्राम पंचायत एजेंसी के द्वारा खेत तालाब का निर्माण पूर्व में किया गया था उसकी स्थिति खराब होने के कारण संगठन द्वारा माननीय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को खेत तालाब सौंदर्य करण,पार्क एवं सामुदायिक भवन को लेकर आवेदन दिया गया ।
जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल विधायक बैतूल एवं माननीय श्री महेंद्र सिंह चौहान जी विधायक द्वारा मूर्ति स्थापना स्थल के सौंदर्य करण के लिए 50 लाख का घोषणा किया गया । उपस्थित संगठन के पदाधिकारी पप्पू ककोड़िया जयस प्रभारी जनपद सदस्य भीमपुर, इन्द्रकुमार उईके जयस ब्लॉक अध्यक्ष, महेश्वर कवड़े जयस ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष, विजेश इरपाचे शिक्षा प्रभारी, मनीष धुर्वे, अक्की उईके, रामशंकर पन्द्रम, सुनीता उईके पूर्व जनपद सदस्य आदर्श पिपारिया, सरपंच आदर्श पिपारिया प्रीति अहाके शंभू धुर्वे, सरवन , दलप योगेश्वर ऊइके आदि समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News