Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भाजपाइयों ने योजना के लाभार्थियों से संपर्क कर किया सम्मान

By
On:

खबरवाणी

भाजपाइयों ने योजना के लाभार्थियों से संपर्क कर किया सम्मान

मुलताई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण के तहत गांव बस्ती वार्ड चलो अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत वार्ड प्रमुख एवं वार्ड प्रवासी,भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों सहित कार्यकर्ताओं ने नगर के वार्ड में घर-घर जाकर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, बुजुर्ग नागरिक, लाडली बहना,लाडली लक्ष्मी, प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य योजनाओं के लाभर्थियों से संपर्क कर सम्मान किया गया. भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया नगर में 10 -11 अप्रैल एवं शनिवार 8 अप्रैल से 14 अप्रैल तक गांव बस्ती वार्ड चलो अभियान के तहत नगर के ताप्ती वार्ड, राजीव गांधी वार्ड, नेहरू वार्ड,भगत सिंह वार्ड, महावीर वार्ड विवेकानंद वार्ड, गांधी वार्ड, ग्राम मोही, कामथ, देवरी में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिक, लाडली बहन लाडली लक्ष्मी, प्रधानमंत्री आवास लाभार्थीयो से संपर्क कर उनका सम्मान किया गया l संपर्क के दौरान भाजपा पदाधिकारी द्वारा सभी से चर्चा की गई l योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के शासन में संचालित जनहित कार्य योजनाओं लाभ मिलने पर लाभार्थियों द्वारा आभार व्यक्त किया गया l इस अभियान के तहत वार्ड एवं धार्मिक स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाकर योगदान दिया गया l गांव बस्ती वार्ड चलो अभियान में प्रमुख रूप से गांधी वार्ड प्रवासी कार्यकर्ता एवं नपा अध्यक्ष वर्षा गड़ेकर, भगत सिंह वार्ड में अभियान प्रमुख तुलसीराम बारस्कर, प्रवासी कार्यकर्ता,भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार, नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू , उपेंद्र पाठक, महिला महिला मोर्चा जिला मंत्री कंचन पठाडे, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष स्वाती भार्गव, राजू जैन, जगदीश दवंडे, सौरभ दुबे, राजू चौबे, यवनिद्र जैन, विवेकानंद वार्ड प्रमुख प्रीति जैन, प्रवासी कार्यकर्ता रोशनी राजपूत, नगर मंडल महामंत्री एवं एल्डरमैन निलेश चावरिया, कीर्ति यादव, मारुति पवार, गगन साहू, बबल सेवतकर, रविंद्र पवार एवं भाजपाई उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News