Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

युवा शक्ति का दमदार नेतृत्व योगेश सन्नी एरोलू के नेतृत्व में बैतूल में गूंजा कांग्रेस का जनसैलाब

By
On:

खबरवाणी

युवा शक्ति का दमदार नेतृत्व योगेश सन्नी एरोलू के नेतृत्व में बैतूल में गूंजा कांग्रेस का जनसैलाब

प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत,13 अप्रैल के जबलपुर आंदोलन को लेकर एरोलू ने भरी हुंकार

सारनी।मध्यप्रदेश की सियासत में युवा ऊर्जा का उभार उस समय स्पष्ट रूप से दिखाई दिया,जब मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के बैतूल आगमन पर प्रदेश महासचिव योगेश सन्नी एरोलू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व, भव्य और जोशपूर्ण स्वागत किया।शहर के होटल संभावित में आयोजित इस स्वागत समारोह में युवा कांग्रेस का उत्साह मानो चरम पर था,जहां हर चेहरा संघर्ष और संकल्प की कहानी कहता नजर आया।इस अवसर पर योगेश सन्नी एरोलू ने अपने सशक्त नेतृत्व और प्रभावशाली उपस्थिति से यह स्पष्ट कर दिया कि वे न केवल संगठन के मजबूत स्तंभ हैं,बल्कि युवाओं की आवाज को बुलंद करने वाले अग्रणी चेहरा भी बन चुके हैं। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की एकजुटता और ऊर्जा ने कार्यक्रम को एक जनांदोलन का रूप दे दिया।कार्यक्रम के दौरान एरोलू ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 13 अप्रैल को जबलपुर में प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में एक विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की विशेष उपस्थिति रहेगी।उन्होंने कहा कि यह ट्रेड डील देश के किसानों के हितों के खिलाफ है और यदि इसे लागू किया गया,तो भारतीय कृषि व्यवस्था पर गंभीर संकट खड़ा हो सकता है।
श्री एरोलू ने तीखे शब्दों में कहा कि यह समझौता भारत को अमेरिकी उत्पादों का डंपिंग ग्राउंड बना देगा, जिससे हमारे किसान आर्थिक रूप से बर्बाद हो सकते हैं।युवा कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने भी कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर अधिक से अधिक संख्या में जबलपुर पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि यह लड़ाई केवल किसानों की नहीं,बल्कि देश के आत्मसम्मान और आर्थिक स्वावलंबन की भी है।कार्यक्रम में हेमंत वागद्रे, तिरुपति एरोलू,नवनीत मालवीय,भूषण कांति, सरफराज खान,संजय यादव, प्रदीप कोकाटे,हेमंत धोटे, नरेंद्र वाडिवा,गौतम नागले, गोविंदा एरोलू,हसनैन रजा, सोहेब खान,मिलिंद थोराट, राहुल नागले,दीपक बचले, राहुल सातनकर,सुमित यादव,अरुण,सोनू बर्डे सहित बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैतूल की धरती पर उमड़ा यह जनसैलाब केवल स्वागत का दृश्य नहीं था,बल्कि यह संकेत था कि आने वाले समय में योगेश सन्नी एरोलू के नेतृत्व में युवा कांग्रेस एक सशक्त जनआंदोलन की दिशा में अग्रसर रहेंगे जो बैतूल जिले के 554 से अधिक पंचायत में अपनी उपस्थिति दिखाकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News