खबरवाणी
आवारा कुत्ते ने 24 घंटे में एक दर्जन से अधिक लोगो को काटा
मुलताई । नगर में एक बार फिर आवारा कुत्तो नें आंतक मचाया है। नगर के विवेकानंद वार्ड क्षेत्र के आसपास के इलाके में बीते 24 घंटे में आवारा कुत्तो ने एक दर्जन से अधिक लोगो को अपना शिकार बनाकर घायल कर दिया है। शिकार हुए लोगो में महिलाए एवं बच्चे भी शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह के समय गांधी चौक विवेकानंद वार्ड क्षेत्र के आसपास आवारा कुत्ते ने अलग अलग कई लोगो पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । जिसमें सुरेश शिवचरण 70 साल, समीर साबिर 20 साल, मेहबुब मुबारक, कार्तिक राजा 11 साल, निलम मोहन 25 साल, मुकेश रमेश,संजय रामचरण 53 साल, सुरेश गेंदराव 62 साल शामिल है।





