खबरवाणी
पुलिस ने चोरी की 10 बाइक बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
मुलताई। थाना क्षेत्र मे हो रही बाइक चोरी की घटनाओ की घटनाओ पर नियंत्रण लगाने मुलताई पुलिस नेपुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई एसके सिंह के मार्गदर्शन में टी lआई नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में चोरी की 10 बाइक बरामद कर संदेही आरोपी को गिरफ्तार किया है।टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया बीते 4अप्रैल 2026 को थाना मुलताई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लेंदागोंदी निवासी पंकज पंवार अपने खेत स्थित भैंस के बाड़े में कई चोरी की मोटरसाइकिलें छुपाकर रखे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पंचों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। मौके पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम पंकज पिता हीराचंद पंवार, उम्र 31 वर्ष निवासी लेंदागोंदी बताया। पुलिस द्वारा आरोपी के भैंस बाड़े की तलाशी लेने पर कुल 10 नग दोपहिया वाहन 9 बाइक एवं 1 स्कूटी बरामद कर आरोपी पंकज पवार को गिरफ्तार किया है।बरामद बाइक की कीमत करीब 6 लाख 60 हजार रुपये है। आरोपी उक्त वाहनों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका एवं संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाया।पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ धारा 35(1)(ड) बीएनएसएस. एवं 305(बी) बीएनएस. के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।उक्त कार्यवाही में टीआई नरेन्द्र सिंह परिहार, उप निरीक्षक सुनील सरयाम, सउनि एमएल. गुप्ता, प्रधान आरक्षक दिनेश बरडे, गजराज,आरक्षक सत्येन्द्र पाल,आनंद वट्टी, शिवराज धाकड़, चालक सेवाराम पंवार एवं महिला आरक्षक मेघा धुर्वे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





