खबरवाणी
मंगोना कला मे मकान मे आग लगने से घरेलु सामान, अनाज सहित ई स्कूटी जली
मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम मंगोनाकला मे रविवार की रात करीब 9.30 रहवासी क्षेत्र मे स्थित एक मकान मे आग लग जाने से घरेलु सामान सहित ई स्कूटी, गेंहू, अनाज सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया. नगरपालिका की फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एवं आग पर काबू पाया गया। नगरपालिका के फायर कर्मचारी सुमित पूरी ने बताया ग्राम मगोंना कला मे रहवासी क्षेत्र में स्थित ग्रामीण नामदेव उकड़े के कच्चे मकान में अज्ञात कारणों से आग लग जाने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एवं आग बुझाई गई। आगजनी से मकान में रखा गेहूं ,एक बैटरी वाली स्कूटी ,बैलगाड़ी , एवं कृषि उपकरण जलकर राख हो गए।फायर टीम द्वारा जन सहयोग से आग पर काबू पाया गया,नहीं तो आग आस पास के मकानो को भी आग की चपेट में ले लेती, जिससे भीषण दुर्घटना हो सकती थी। आग बुझाने मे फायर कर्मचारी राहुल चंडालिया,दीपक अहिरवार, सुमित पुरी कि सराहनीय भूमिका रही।





