Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

इलाज कराने आई युवती के साथ डाक्टर ने की छेड़छाड़

By
On:

खबरवाणी

इलाज कराने आई युवती के साथ डाक्टर ने की छेड़छाड़

मुलताई। थाना क्षेत्र के ग्राम प्रभात पट्टन निवासी डाक्टर द्वारा इलाज कराने आई युवती को इंजेक्शन लगाने के बहाने कपड़े उतारकर आदिवासी युवती से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता द्वारा थाने मे रिपोर्ट करने पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया क्षेत्र के ग्राम मे निवास करने वाली एक आदिवासी युवती पट्टन के डॉक्टर अश्विन मालवीय के कला श्री क्लिनिक पर आई थी, इस दौरान आरोपी डाक्टर ने युवती को इंजेक्शन लगाने के बहाने कपड़े उतारकर युवती के साथ आपत्तिजनक हरकतें कीं। जिस पर युवती ने क्लिनिक से बाहर निकलकर परिजनों को इस संबंध मे जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता ने मुलताई थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट करने पर पुलिस ने डॉक्टर मालवीय के खिलाफ धारा74,75,76,127(2),63 सी, 64(2)बीएनएस एवं एससीएसटी एक्ट के अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News