Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

हनुमान जन्मोत्सव पर CHP-4 में 11 दिवसीय अखंड हनुमान चालीसा पाठ का हुआ समापन

By
On:

खबरवाणी

हनुमान जन्मोत्सव पर CHP-4 में 11 दिवसीय अखंड हनुमान चालीसा पाठ का हुआ समापन

राम दरबार एवं शंकर-पार्वती की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी । नगर की सुख समृद्धि के लिए हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर CHP-4 क्षेत्र में 11 दिवसीय अखंड हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया ।
मंदिर के पुजारी आनंदी एवं सदस्य जगदीश गौर, मनोहर बर्डे,ने बताया कि राम नवमी एवं हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 11 दिवसीय अखंड हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ 22 मार्च को किया गया तथा समापन 02 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान जी की आराधना की।

कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं द्वारा लगातार 11 दिनों तक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जिसमें रामायण मंडल सुंदरकांड मंडल, चालीसा मंडल तथा बहुत से महिला मंडलों द्वारा अपना समय देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
समापन दिवस पर विशेष पूजा-अर्चना, आरती एवं विशाल भंडारा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक भक्तजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राम दरबार एवं शंकर-पार्वती की सुंदर झांकी सजाई गई, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। झांकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और सभी ने भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

पर्यावरण,नागरिक कर्तव्य,सामाजिक समरसता को ध्यान में रखकर की गई भंडारे की उत्तम व्यवस्था

विशाल भंडारे में व्यवस्था को लेकर समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं भंडारे में उपस्थित समस्त रामभक्तो द्वारा भुरी भुरी प्रशंसा की मंदिर समिती के सदस्य मुकेश सोनी, दिनेश पाण्डे,राजकुमार बड़ोदे ने बताया कि लगातार 11 दिन चले चालीसा पाठ में दोपहर एवं रात में भोजन प्रसादी की व्यवस्था रखी गई थी जिसमें पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए स्टील के बर्तनों का उपयोग किया गया किसी प्रकार के प्लास्टिक के दोने, चम्मच एवं चाय के डिस्पोजल का उपयोग नहीं किया गया है, इसी क्रम में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भी विशाल भंडारे में स्टील की थाली चम्मच का उपयोग किया गया जिससे पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। भक्तों द्वारा भोजन प्रसादी ग्रहण कर अपनी अपनी थाली खुद ही धो कर रखी जिससे सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया जिससे नागरिकों में सकारात्मकता फैलाई जा सके।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों का विशेष सहयोग रहा तथा सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के अधिकारी कर्मचारी सुरक्षा विभाग एवं भूत पूर्व सैनिक संगठन का विशेष सहयोग रहा।आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में भक्ति और सद्भाव का संदेश देने की बात कही।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News