Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

घरेलू कलह पर बहू ने बुजुर्ग सास की कर कर दी हत्या, गिरफ्तार कर भेजा जेल

By
On:

खबरवाणी

घरेलू कलह पर बहू ने बुजुर्ग सास की कर कर दी हत्या, गिरफ्तार कर भेजा जेल

मुलताई।थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया मे करीब 14 दिनों पहले घरेलू कलह पर बहु ने अपनी सास के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हालत गंभीर होने से सांस को परिजनों ने एम्स अस्पताल भोपाल मे उपचार के लिए भर्ती कराया था।उपचार के दौरान सास प्रमिला बाई चिकाने की 23 फरवरी को मृत्यु हो गई थी। पुलिस द्वारा इस मामले मे बहु के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। टी आई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया बीते 19 फरवरी 2026 को फरियादिया शारदा पति शिवराम चिकाने, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरिया थाना मुलताई ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसी दिन प्रातः करीब 9 बजे आरोपी रश्मि चिकाने उसके घर के सामने आई और बिना किसी कारण लकड़ी से उसके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। इससे पहले आरोपी द्वारा अपनी सास प्रमिला बाई चिकाने, उम्र 82 वर्ष के साथ भी मारपीट की एवं जान से मारने की धमकी दी , जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना में दिनेश पाठेकर एवं कलश पाठेकर को भी चोटें आईं। सभी घायलों को उपचार के लिए मुलताई अस्पताल ले जाया गया।उक्त रिपोर्ट पर थाना मुलताई में धारा 115(2), 351(3) बीएनएसके तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।घायल प्रमिला बाई चिकाने को गंभीर अवस्था में एम्स अस्पताल भोपाल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान बीते 23 फरवरी 2026 को उसकी मृत्यु हो गई।पुलिस द्वारा मर्ग जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह पुष्टि हुई कि मृत्यु मारपीट में आई चोटों के कारण हुई है।इस आधार पर प्रकरण में हत्या की धारा 103(1) बीएनएस का इजाफा किया गया। मामले मर थाना मुलताई पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी महिला रश्मि पति रामेश्वर चिकाने, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरिया को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार आलाजरब जप्त कर मुलताई न्यायालय मे प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्रवाई मे थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी नेपाल सिंह ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक रणवीर सिंह, प्रधान आरक्षक सुनील पन्द्राम, पुष्पा धुर्वे, आरक्षक सोनू भारती, आरक्षक प्रिंस, महिला आरक्षक मेघा एवं आरक्षक सेवाराम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका निभाई गई।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News