खबरवाणी
सारनी पुलिस ने लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार
खबरवाणी न्यूज़ रफीक
सारनी। पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशों के तहत जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और फरार अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के अभियान में सारणी पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। थाना सारणी की टीम ने अपराध क्रमांक 504/2025 के आरोपी रविंद्र उर्फ भोला (21), निवासी सेमरताल खकराढाना, को गिरफ्तार किया।
घटना 25 अगस्त 2025 की है, जब अजीमुद्दीन (34) निवासी नई दिल्ली बीएसएनएल टावर में टीवी सेटिंग के काम के लिए बगडोना आया था। आरोपी रविंद्र उर्फ भोला और उसके साथी राहुल व डमरू ने अजीमुद्दीन को बगडोना के कॉलेज गेट के पास ले जाकर गालियां दी और वीवो टी-3 मोबाइल (₹15,000), पर्स में रखे ₹5,000, एटीएम, आधार, पैन और कंपनी का आईडी कार्ड लूट लिया।
थाना सारणी की टीम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में, निरीक्षक जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक मनोज कुमार उईके, प्रधान आरक्षक श्रीराम उइके और आरक्षक अनुज यादव के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय बैतूल में ज्यूडिशियल रिमांड पर पेश करेगी।





