खबरवाणी
स्कूल चले अभियान के तहत एकीकृत शासकीय शाला में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया
मुलताई । क्षेत्र के ग्राम मासोंद में अप्रैल से शिक्षा का नया सत्र शुरू होने पर छठवीं, नवमी एवं 12वीं में नवीन प्रवेश विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं किताब वितरित की गई। शाला के प्रवेश उत्सव में विधायक चंद्रशेखर देशमुख शामिल हुए उन्होंने विद्यार्थियों को दिए गए साइकिलों के लिए साइकिल स्टैंड का लोकार्पण किया एवं 12वीं में 90% अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹5000 की राशि से पुरुस्कृत करने की घोषणा की विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय में किताबें रखने की स्वीकृति दी जिसमें विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकालय में ढाई लाख की पुस्तक उपलब्ध कराई जाएगी एवं स्कूल प्रांगण मे प्रार्थना स्थल पर पेवर ब्लॉक टाइल्स देने की घोषणा की साथ ही प्रवेश उत्सव में विधायक ने विद्यार्थियों को तिलक लगाकर अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी एवं पुस्तक वितरित की गई कहा कि अब हर स्कूल में शासन द्वारा सभी प्रकार की सुविधा दी जा रही है खूब पढ़ो और आगे बढ़ो और प्रतियोगी परीक्षा देकर अपना भविष्य खुद बनाओ आपसे उम्मीद करता हूं कि आप देश का भविष्य हो और आप नौकरी लेने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनो
स्कूलों में पढ़ाई के अलावा खेल कंप्यूटर एवं व्यायाम शाला लग रही है हर क्षेत्र में विद्यार्थी आगे बढ़ सकते हैं साथ ही स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाओं को भी शुभकामनाएं दी एवं उनके इस अथक प्रयासों की सराहना की इस अवसर पर विधायक सहित समाज सेवी राजेश पाठक जनपद सदस्य उमेश बामने,अलख निरंजन बरोदे, प्रभारी प्राचार्य उमेश कुरवाडे एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाऐ व छात्र-छात्राऐ उपस्थित रहे





