Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

हिंदी उर्दू स्कूल में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, बच्चों का हुआ सम्मान

By
On:

खबरवाणी

हिंदी उर्दू स्कूल में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, बच्चों का हुआ सम्मान

मुलताई। हिंदी उर्दू स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशित बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें पुस्तक एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शाला की प्रधान पठिका वर्षा खेरे सहित समस्त शाला स्टाफ एवं पालकगण उपस्थित रहे। इस दौरान अल फैज़ वेलफेयर सोसायटी के सचिव वाहिद पठान ने पालकों को संबोधित करते हुए बच्चों की शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर नागरिक बनाने में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आज का बच्चा ही कल के देश का भविष्य है, इसलिए उन्हें अच्छी तालीम और शिक्षा देना आवश्यक है।उन्होंने सभी पालकों से अपील करते हुए कहा वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर उनकी पढ़ाई सुनिश्चित करें।कार्यक्रम के अंत में बच्चों के साथ सेल्फी लेकर इस खास पल को यादगार बनाया गया।इस अवसर पर एसएमसी के अध्यक्ष अजीजुर रहमान, राशिद खान,रियाजुद्दीन सहित अन्य पालक गण,संस्था प्रमुख वर्षा खेरे अनीता राठौर पुष्पा रघुवंशी सोलत जहाँ, फरहत अली मौजूद थे। वही अल फैज़ वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सय्यद मकसूद अली, उपाध्यक्ष आरिफ पेंटर, राजू भाई, सचिव वाहिद पठान, नज़र अली एवं अन्य मौजूद रहे.

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News