Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जल गंगा अभियान के तहत छठ घाट पर श्रमदान से की सफाई, पानी से जलकुंभी निकालकर घाट की सफाई

By
On:

खबरवाणी

जल गंगा अभियान के तहत छठ घाट पर श्रमदान से की सफाई, पानी से जलकुंभी निकालकर घाट की सफाई

_सार्वजनिक जलस्त्रोतों की सफाई का अभियान प्रारंभ, आम लोगों से जल संरक्षण की अपील ।_

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। जल गंगा संवर्धन अभियान के तीसरे चरण के जलस्त्रोतों के संरक्षण हेतु नगरीय क्षेत्र में सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार 31 मार्च को सुबह छठ पूजा घाट पर श्रमदान कर सफाई की गई।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय भोपाल एवं कलेक्टर बैतूल के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान 19 मार्च 2026 से प्रारंभ किया गया। इस दौरान नगर पालिका द्वारा विभिन्न जलस्त्रोतों की सफाइ की जा रही है। अभियान के तहत चरणबद्ध तरीके से सार्वजनिक जलस्त्रोतों की सफाई की जाएगी। मंगलवार 31 मार्च को छठ पूजा घाट पर श्रमदान कर सफाई की गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद भीम बहादुर थापा, गणेश महस्की, प्रवीण सोनी, उपयंत्री कमलेश पटेल, स्वच्छता निरीक्षक केके भावसार, गुरूस्वामी एरूलू, संदीप झपाटे के अलावा अन्य लोगों ने श्रमदान किया। घाट के किनारे सफाई की गई। जबकि पानी से जलकुंभी निकाली गई। अभियान के तहत 3 अप्रैल को वार्ड 10 दमुआ नाका कुआं की सफाई की जाएगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने समस्त आम नागरिकों, धार्मिक, सामाजिक एवं स्वयं सेवी संगठनों से उक्त अभियान से जुड़ने का आव्हान किया है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News