Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भगवान् महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव शोभा यात्रा में जैन समाज अनुयायियो ने विश्व शांति हेतु किया महामंत्र का जाप l

By
On:

खबरवाणी

भगवान् महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव शोभा यात्रा में जैन समाज अनुयायियो ने विश्व शांति हेतु किया महामंत्र का जाप l

बुरहानपुर नि.प्र. – श्री सकल जैन समाज बुरहानपुर द्वारा भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव पर विशाल शोभायात्रा का प्रारम्भ चांदी के रथ पर सवार श्रीजी की प्रतिमा को लेकर शोभायात्रा श्री श्वेताम्बर जैन मंदिर तिलक हॉल से प्रारम्भ होकर श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर राजपुरा से होते हुए पांडूमल चौराहा , कमल टाकिज , गाँधी चौक , सुभाष चौक , सिटी कोतवाली , साडी बाज़ार , फव्वारा चौक , बाई साहब की हवेली से होते हुए श्री आनंद संचेती भवन में धर्म सभा में परिवर्तित हुई l श्रीजी को रथ में लेकर बैठने का सौभाग्य जयराज पन्नालाल जैन परिवार को मिला l धर्म सभा में मंगलाष्टक के साथ 80 वर्ष से अधिक आदरणीय समाज के मार्गदर्शको का शाल , हार श्रीफल से बहुमान किया गया l इन सभी का बहुमान समस्त मंदिरों के अध्यक्षों व् ट्रस्टियो द्वारा किया गया l इस कार्यक्रम में शोभायात्रा के दौरान विभिन्न मंडलियो द्वारा भजन , गरबा , आदि की प्रस्तुतिया की गई l धर्म सभा का संचालन जतनलाल जैन सेठिया एवं प्रमोद जैन भंडारी ने किया l
कमल टाकिज क्षेत्र में आज पुरे विश्व में वर्तमान स्थिति को देखते हुए कई देशो में युद्ध हो रहा है भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर बुरहानपुर समाजजनों ने विश्व के समस्त महानुभव से भगवान महावीर के दिव्य सन्देश अहिंसा परमो धर्म एवं जियो और जीने दो के सार को समझने के प्रयास के साथ साथ विश्व में शांति स्थापित हो इस हेतु महेंद्र जैन द्वारा विश्व शांति हेतु सामूहिक महामंत्र नवकार का जाप सम्पूर्ण उपस्थित समाजजनों द्वारा किया गया l शोभा यात्रा में मधुर भजन ललित जैन , आलोक पाटोदी , पराग शाह एवं टीम द्वारा प्रस्तुति दी गई l भगवान महावीर का जन्म महोत्सव मनाया जिसमे भगवान को पालने में पढ़राने का लाभ यतीश मोतीलाल जैन परिवार को मिला , आरती मांगल दिया का लाभ सरोजबेन रमेश शाह परिवार को मिला l शांतिधारा का लाभ बाबूलाल प्रेमचन्द जैन परिवार को मिला l शोभा यात्रा के दौरान जगह जगह शोभायात्रा की अगवानी में फूलो द्वारा स्वागत किया गया साथ ही अगवानी अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने चांदी के रथ पर विराजमान श्रीजी की प्रतिमा की आरती उतारी l इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज माने ,गजेन्द्र पाटिल , कोंग्रेस के पूर्व विधायक ठाकुर सुरेन्द्र सिंह , वर्तमान नगर निगम अध्यक्ष अनीता यादव , पूर्व जिला कोंग्रेस कमिटी अध्यक्ष अजय रघुवंशी , कोंग्रेस जिलाध्यक्ष रिंकू टाक ,मारवाड़ी युवा मंच , कैलाश पारिक , के साथ साथ समाज के प्रमुख कार्यकर्ता, मेहुल जैन , विवेक जैन लुहाडिया , नरेन्द्र लुहाडिया जैन ,चन्द्रकांत भोगीलाल शाह ,किरण हुमड , , पवन ठोलिया जैन , पंकज मेहता , मांगीलाल सेठिया , वीरेन्द्र बडज्यात्या,दिनेश जैन , त्रिलोक जैन के साथ साथ बहुत बड़ी संख्या में पुरे बुरहानपुर जिले का समाजजन उपस्थित था l

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News