खबरवाणी
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर विभिन्न मंदिरों में पूजा पाठ ,
विधान अभिषेक व् प्रवचन होंगे l शोभायात्रा के दौरान इरान और इजराइल अमेरिका के मध्य हो रहे युद्ध में शांति स्थापित हो इस हेतु कमल टाकिज चौराहे पर विश्व शांति हेतु जैन धर्म के महामंत्र का जाप होगा l
बुरहानपुर नि.प्र. – जैन धर्म के 24 वे तीर्थनकर भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पुरे विश्व में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है l इसी परिपेक्ष में बुरहानपुर जिला श्री सकल जैन समाज द्वारा भी विभिन्न मंदिरों में 29 मार्च से 31 मार्च तक तीन दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत 29 मार्च रविवार को समाज की प्रतिभाओ द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन राजस्थानी भवन में हुआ l 30 मार्च सोमवार को श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर राजपुरा में पूजा पाठ ,विधान अभिषेक सम्पन्न हुए जिसमे श्रीजी की शांतिधारा के आज के पुन्यार्जक विमलादेवी सुभाषचंद लुहाडिया जैन परिवार द्वारा एवं चिंतामणि कैलाशचंद पाटनी परिवार रहे l विधान एवं मुख्य कलश स्थापना के पुन्यार्जक लक्ष्मीदेवी जम्बुकुमार पहाड़िया परिवार द्वारा ,कलश स्थापना के पुन्यार्जक मोनाली सुहास हुमड ,सपना राहुल हुमड , अलका किरण हुमड , सुनीता निर्मल पाटनी रहे l दीपप्रज्वलन के पुन्यार्जक संजय शरद हुमड परिवार रहे l विधान में संगीत सानिध्य समाज के कर्मठ कार्यकर्ता व् गायक आलोक पाटोदी का रहा l
30 मार्च सोमवार को श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर इंदिरा कॉलोनी बुरहानपुर में भी विधान का आयोजन किया गया ,श्रीजी के अभिषेक एवं शांतिधारा का सौभाग्य शेखर जैन ,पंकज जैन , गौरव जैन परिवार को प्राप्त हुआ l विधान में सोधर्म इंद्र व् मंगल कलश स्थापना का सोभाग्य विमल कुमार अरिहंत कुमार पाटनी परिवार को प्राप्त हुआ l श्री श्वेताम्बर शांतिनाथ जैन मंदिर के ट्रस्टी मेहुल जयराज जैन ने बताया की तिलक चौराहा मंदिर में पूजा पाठ , अभिषेक , सनात्र पूजा सम्पन्न हुई l शोभायात्रा के दौरान इरान और इजराइल अमेरिका के मध्य हो रहे युद्ध में शांति स्थापित हो इस हेतु कमल टाकिज चौराहे पर विश्व शांति हेतु जैन धर्म के महामंत्र का जाप होगा l
श्री सकल जैन समाज के प्रमुख नरेन्द्र लुहाडिया जैन ,चन्द्रकांत भोगीलाल शाह ,किरण हुमड ,विवेक लुहाडिया जैन , पवन ठोलिया जैन , पंकज मेहता , जतनलाल सेठिया , मांगीलाल सेठिया ,ललित पन्नालाल जैन , वीरेन्द्र बडज्यात्या,दिनेश जैन , त्रिलोक जैन ने बताया की महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की शोभायात्रा आज मंगलवार को प्रातः 8 बजे श्री शांतिनाथ श्वेताम्बर जैन मंदिर तिलक चौराहे से शोभायात्रा प्रारम्भ होकर श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर राजपुरा जाएगी वहा से शोभायात्रा निकलकर पांडूमल चौराहा , कमल टाकिज , गाँधी चौक , सुभाष चौक , सिटी कोतवाली से होते हुए साडी बाज़ार , फव्वारा चौक , शनि मंदिर रोड , बाई साहब की हवेली , पांडूमल चौराहे से होते हुए श्री आनंद संचेती भवन में धर्म सभा में परिवर्तित होगी l उपरोक्त जानकारी समाज के प्रमुख वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र जैन एवं प्रियल जयराज जैन द्वारा दी गई l





