Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

हिवरखेड मे गेंहू के खेत मे लगी है, फ़सल जलकर राख

By
On:

खबरवाणी

हिवरखेड मे गेंहू के खेत मे लगी है, फ़सल जलकर राख

मुलताई। क्षेत्र के ग्राम हिवरखेड़ में शुक्रवार को एक किसान के खेत मे खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई।जिससे गेंहू की फ़सल जलने लगी, नगरपालिका की फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और आग बुझाई गई। बताया जाता है शुक्रवार को ग्राम हिवरखेड निवासी उत्तम कुम्भारे के खेत में अज्ञात कारणों से आग लगने की सूचना मिलने पर नगर पालिका मुलताई की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अन्यथा आग आस पास के खेतो को भी अपनी चपेट मे ले लेती।आगजनी से किसान उत्तम कुम्भारे को नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया। आग बुझाने मे फायर कर्मचारी मनोज सिंह और गिरीश पिपले की सराहनीय भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News