Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नगर से सहित ग्रामो मे पुलिस ने दबिश देकर 9 आरोपियो से जप्त की अवैध शराब

By
On:

खबरवाणी

नगर से सहित ग्रामो मे पुलिस ने दबिश देकर 9 आरोपियो से जप्त की अवैध शराब

मुलताई। क्षेत्र मे अवैध शराब पर प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई एसके.सिंह के मार्गदर्शन में टी आई नरेन्द्रसिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध शराब बेचते हुये 9 आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया बीते 25 मार्च 26 को रात्रि साढ़े 8 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना मुलताई कस्बा क्षेत्र से अलग अलग स्थानो पर अवैध शराब बेचते पाये जाने पर आरोपी अविनाश पिता श्यामराव बचले निवासी बुकाखेडा से 14 पाव सफेद कीमती 1120 रूपये , आरोपिया मीना उर्फ गुड्डी बचले पति ताराचंद बचले निवासी कामथ से 12 पाव मसाला कीमती 1200 रूपये, आरोपी मिथुन पिता मदनलाल पवार निवासी शास्त्री वार्ड मुलताई से 20 पाव देशी कीमती 1800 रूपये, आरोपी मनोज पिता लक्ष्मीनारायण कुशाह निवासी साहू ढाबा मुलताई से 15 पाव सफेद कीमती 1200 रूपये , आरोपी इंदल पिता भाउजी लबाड निवासी खडकबार से 15 पाव देशी मसाला कीमती 1500 रूपये, आरोप सुरेन्द्र पिता धनराज शिवहरे निवासी पटेल वार्ड मुलताई से 70 पाव देशी प्लेन कीमती 6300 रूपये आरोपी मनोज पिता रामकिशन शिवहरे निवासी इंदिरा गांधी वार्ड मुलताई से 12 पाव देशी प्लेन कीमती 960 रूपये आरोपी राजेन्द्र पिता धनराज शिवहरे निवासी पटेलवार्ड मुलताई से 30 पाव अंग्रेजी गोवा तकीममती 3300 रूपये आरोपी संतुलाल पिता धन्नू जी उइके निवासी विछुआ से 06 लीटर कच्ची महुआ कीमती 600 रूपये की कुल 39.840 लीटर कुल कीमती 17980 रूपये को विधिवत जप्त किया गया । उक्त शराब अपने कब्जे मे रखकर बेचने के संबंध मे आरोपियो से लाइसेंस पूछा तो नही होना बताया, पुलिस द्वारा आरोपी अविनाश पिता श्यामराव बचले निवासी बुकाखेडी,मीना उर्फ गुड्डी बचले पति ताराचंद बचले निवासी कामथ, मिथुन पिता मदनलाल पवार निवासी शास्त्री वार्ड मुलताई,
मनोज पिता लक्ष्मीनारायण निवासी साहू ढाबा मुलताई,इंदल पिता भाउजी लबाड निवासी खडकवार, सुरेन्द्र पिता धनराज शिवहरे निवासी पटेल वार्ड मुलताई,मनोज पिता रामकिशन शिवहरे निवासी इंदिरा गांधी वार्ड मुलताई,राजेन्द्र पिता धनराज शिवहरे निवासी पटेलवार्ड मुलताई,संतुलाल पिता धन्नू जी उइके निवासी विछुआ के खिलाफ केस दर्ज किया है।सउनि मांडवी. सउनि विजय जोठे , प्र.आर. दिनेश बर्डे ,प्र.आर. सुशील धुर्वे प्र.आर. पुष्पा धुर्वे आर. नरेन्द्र कुशवाह, आर. प्रिंस ,आर. विवेक, महिला आरक्षक छाया की मुख्य भूमिका रही है ।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News