खबरवाणी
महाअष्टमी पर माता मंदिरों एवं घरों में हुए हवन पूजन कर, कराया कन्या भोज
मुलताई। पवित्र नगरी में स्थित माता मंदिरों में चैत्र नवरात्रि पर्व की अष्टमी एवं नवमी गुरुवार को मनाई गई। गुरुवार को दिन भर हवन पूजन एवं महाआरती का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर घरों में भी श्रद्धालुओं द्वारा हवन पूजन एवं आरती कर कन्या भोज कराया गया। नगर के बस स्टैंड स्थित दुर्गा मंदिर,महाकाली मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर परिसर में स्थित दुर्गा मंदिर, शीतला माता मंदिर, अनुसया माता मंदिर सहित अन्य माता मंदिरों में हवन पूजन एवं आरती की गई। महाकाली मंदिर में दोपहर में भंडारा प्रसादी वितरित की गई। वही नवमी पर घट विसर्जन कर भंडारे का आयोजन किया गया.





