खबरवाणी
पंडा की महाकाली में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
खबरवाणी न्यूज़, रफीक
सारनी। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कापसे चौक हाई स्कूल, शोभापुर कॉलोनी के पास स्थापित पंडा की महाकाली में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पंडा की महाकाली की स्थापना का यह दूसरा वर्ष है, जिसे पूरे शहर में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।
समिति के सदस्य देवेंद्र सोनी, हिमांशु शर्मा, संजीव सोनी, संतोष रघुवंशी, नंदकिशोर बनखेड़ी, राकेश डेहरिया, मोंटी मालवी एवं चंद्रशेखर बनखेड़ी सहित अन्य साथियों के सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जा रहा है। समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन आयोजित होने वाली आरती में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हो रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
वहीं चैत्र नवरात्र के दौरान रामनवमी पर्व को लेकर सारनी नगर में दिन-प्रतिदिन उत्साह बढ़ता जा रहा है। मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों पर आकर्षक साज-सज्जा की गई है, जिससे शहर का माहौल पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग गया है। शोभापुर कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।





