Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मां तुलजा भवानी का स्थापना दिवस आज

By
On:

खबरवाणी

मां तुलजा भवानी का स्थापना दिवस आज

मुलताई।पवित्र नगरी मुलताई मे खरसाली रोड पर स्थित मां तुलजा भवानी मंदिर परिसर मे मंगलवार को मातारानी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।मां तुलजा भवानी क्षत्रिय मराठा समाज समिति के वामन जगताप, नागोराव जगताप,सुनील वानखेड़े, महादेव राउत, रंजीत खंडागले, सोनू जाधव ने बताया समिति द्वारा प्रतिवर्ष मां तुलजा भवानी का स्थापना दिवस 24 मार्च को मनाया जाता है, इस वर्ष भी मंगलवार 24 मार्च को स्थापना दिवस मनाया जाएगा। मनोज देवकते ने बताया मप्र मे तुलजा भवानी का यह दूसरा मंदिर है। स्थापना दिवस पर सुबह 9 बजे से हवन पूजन, 11 बजे महाआरती, दोपहर 12.30 बजे से भंडारा प्रसादी एवं रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा।उन्होंने बताया मां तुलजा भवानी मराठा समाज के अलावा कुनबी समाज, साहू समाज, बरई समाज खटीक समाज के बंधुओ की भी कुल देवी है।उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं से कार्यकम मे शामिल होने का अनुरोध किया है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News