Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

चंदोरा खुर्द मे टीआई ने फीता काटकर किया पट प्रतियोगिता का शुभारम्भ

By
On:

खबरवाणी

चंदोरा खुर्द मे टीआई ने फीता काटकर किया पट प्रतियोगिता का शुभारम्भ

मुलताई। नगर के समीप ग्राम चंदोरा खुर्द में आयोजित पारंपरिक जय माँ ताप्ती पट प्रतियोगिता का शुभारंभ टीआई नरेंद्र सिंह परिहार द्वारा फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का फूलमाला, शाल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पट प्रेमी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने उपस्थित प्रतिभागियों और दर्शकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पारंपरिक प्रतियोगिता क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में समाजसेवी उपेंद्र पाठक, पिरथी डहारे,महेश पाठक, निर्भय सिंह मासाब, लोकेश सिंह रघुवंशी सहित महेश परिहार बजाज फाइनेंस, पट समिति के अध्यक्ष सुरेश रघुवंशी व अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News