Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पालिथीन का उपयोग ना करने की दी समझाइश, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

By
On:

खबरवाणी

पालिथीन का उपयोग ना करने की दी समझाइश, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मुलताई।अमानक पॉलिथीन के उपयोग पर प्रतिबंध होने के बाद भी नगर मे पॉलिथीन का उपयोग धड़ल्ले से जारी है। रविवार को मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, छिंदवाड़ा और मुलताई नगर पालिका की संयुक्त टीम ने पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया। टीम मे शामिल छिंदवाड़ा प्रदूषण बोर्ड से आए सदस्य तिवारी और नगर पालिका इंजीनियर महेश त्रिवेदी सहित टीम द्वारा ताप्ती तट पर व्यापारियों सहित नागरिकों से पॉलिथीन का उपयोग पूरी तरह बंद करने की अपील की। टीम ने बताया प्लास्टिक थैलियां पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक हैं। मध्यप्रदेश में वर्ष 2017 से इनके उत्पादन, भंडारण, परिवहन और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। इसके स्थान पर कपड़े, जूट और कागज के थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।अभियान के तहत लोगों को सूखा और गीला कचरा अलग-अलग एकत्रित करने की सलाह दी गई। ई-वेस्ट और जैव चिकित्सा अपशिष्ट का उचित निस्तारण अधिकृत संस्थाओं के माध्यम से करने की प्रति जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त, धार्मिक आयोजनो के बाद मूर्तियो और पूजन सामग्री का विसर्जन ताप्ती सरोवर में न करने की अपील की गई, जिससे जल प्रदूषण को रोका जा सके,अधिकारियों ने वाहनों की नियमित जांच, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण, वर्षा जल संचयन और धुआं रहित ईंधन के उपयोग करने की सलाह दी। कार्यक्रम मे उपस्थित लोगों को पौधारोपण करने और पेड़ो की सुरक्षा का संकल्प भी दिलाया एवं नगर को प्रदूषण मुक्त रखने कु नगरवासियो से अपील की।नगर पालिका की ओर से इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनका मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाना है। नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने शहर को स्वच्छ बनाए रखने मे सहयोग करने की अपील की।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News