Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

उत्कृष्टता के लिए भारत विकास परिषद मुलताई का हुआ इंदौर मे सम्मान

By
On:

खबरवाणी

उत्कृष्टता के लिए भारत विकास परिषद मुलताई का हुआ इंदौर मे सम्मान

मुलताई। भारत विकास परिषद की मां ताप्ती शाखा, मुलताई द्वारा वर्ष भर किए गए सामाजिक एवं संस्कारात्मक कार्यों के लिए इंदौर में आयोजित भारत विकास परिषद् की प्रांतीय स्तरीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में शाखा को सम्मानित किया गया। नर्मदापुरम संभाग से यह सम्मान प्राप्त करने वाली मुलताई शाखा ने क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। इस अवसर पर मुलताई से परिषद के जिला समन्वयक राजीव जैन, कोषाध्यक्ष संदीप भार्गव, पूर्व कोषाध्यक्ष एवं संस्कार प्रमुख अभिषेक खंडेलवाल, सेवा प्रमुख मुकेश जैन तथा संदीप तारे को सम्मानित किया गया।भारत विकास परिषद की मां ताप्ती शाखा द्वारा वर्षभर विभिन्न सेवा एवं संस्कार आधारित कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया जाता रहा है। इनमें प्रमुख रूप से निर्धन एवं जरूरतमंदों के लिए स्वास्थ्य शिविर एवं सहायता कार्यक्रम,विद्यार्थियों के लिए संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास गतिविधियां,पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण एवं जल संवर्धन अभियान,सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम,धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से भारतीय परंपराओं का संवर्धन शामिल हैं। विशेष रूप से स्वच्छता एवं जनजागरण के लिए शाखा द्वारा किए गए प्रयासों की व्यापक सराहना की गई। इस सम्मान से न केवल शाखा के सदस्यों का उत्साहवर्धन हुआ है, बल्कि पूरे क्षेत्र में सामाजिक कार्यों के प्रति नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ है। परिषद के पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं जनसामान्य के सहयोग को दिया और भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News