खबरवाणी
ताप्ती सरोवर मे दसवां घाट पर मिला बुजुर्ग का शव
मुलताई। नगर मे ताप्ती सरोवर के दसवां घाट पर रविवार को सुबह ग्राम टेमझिरा ब निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव पानी मे तैरता दिखाई दिया। सूचना मिलने पर नगरपालिका के कर्मचारियों ने शव को सरोवर से बाहर निकालकर पुलिस के हवाले किया है।बताया जाता है शनिवार सुबह ताप्ती सरोवर के दसवा घाट पर पहुंचे लोगों को पानी में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई देने पर तुरंत पुलिस और नगर पालिका को सूचना दी। घाट के किनारे एक जोड़ी जूते भी पड़े हुए मिले थे, जब कुछ लोगों ने सरोवर के पानी में झांककर देखा तो एक व्यक्ति का शव पानी में तैरता दिखाई दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची नगर पालिका के कर्मचारियों ने सरोवर से शव बाहर निकाला।जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नगर के सरकारी अस्पताल भेजा है।टीआई नरेंद्र सिंह परिहार के बताया मृतक की पहचान ग्राम टेमझिरा ब निवासी रतनलाल पिता गिरधर सूर्यवंशी के रूप मे हुई है,मृतक कि पहचान परिजनों ने द्वारा कि गईं.पुलिस द्वारा मामले मे मर्ग कायम कर कार्रवाई की जा रही है।





