खबरवाणी
उमड़ा आस्था का सैलाब. बाबा महाकाल की तर्ज पर हुआ भगवान शिव का दिव्य श्रृंगार
आमला। महाशिवरात्रि पर भस्म आरती की शैली में सजी शिव प्रतिमा, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गुंजायमान हुआ मंदिर परिसर
आमला। उज्जैन के बाबा महाकाल की दिव्य छवि अब ससाबड़ के शिव मंदिर में साकार हो रही है। क्षेत्र के प्रसिद्ध ससाबड़ स्थित शिव मंदिर में इन दिनों भगवान भोलेनाथ का मनमोहक श्रृंगार विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बाबा महाकाल की तर्ज पर हो रहे इस भव्य श्रृंगार को देखने और दर्शन करने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है।
प्रतिदिन हो रहा भस्म आरती शैली में श्रृंगार
मंदिर के पुजारी चिरोंजी लाल सूर्यवंशी द्वारा प्रतिदिन विधि-विधान से पूजन-अर्चन संपन्न किया जा रहा है। रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में अभिषेक, रुद्र पाठ और आरती के पश्चात भगवान शिव का महाकाल शैली में श्रृंगार किया जाता है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था, जहाँ भस्म आरती की झलक ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।