Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष बटेश्वर भारती का स्वागत,

By
On:

खबरवाणी

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष बटेश्वर भारती का स्वागत,

कांग्रेसियों की बैठक आयोजित

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। नव नियुक्त कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बटेश्वर भारती द्वारा पाथाखेड़ा स्थित इंटक कार्यालय में क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। बैठक में बागडोना, सारनी और पाथाखेड़ा क्षेत्र के कांग्रेसियों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया।
बैठक के दौरान नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष बटेश्वर भारती का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। लंबे समय से अलग-अलग सक्रिय कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की दिशा में यह पहल अहम मानी जा रही है।
गौरतलब है कि पिछले लगभग 30 वर्षों से कांग्रेस क्षेत्र में विपक्ष की भूमिका में रही है। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाना नई जिम्मेदारी और चुनौतीपूर्ण कार्य माना जा रहा है। कार्यक्रम सादगीपूर्ण रहा,
इस अवसर पर बटेश्वर भारती ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से कांग्रेस को मजबूत और ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में क्षेत्र के कई वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News