Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ऑपरेशन ‘ईगल क्लॉ’: नरसिंहपुर पुलिस ने 6 लाख की स्मैक के साथ राजगढ़ के 3 तस्करों को दबोचा

By
On:

खबरवाणी

ऑपरेशन ‘ईगल क्लॉ’: नरसिंहपुर पुलिस ने 6 लाख की स्मैक के साथ राजगढ़ के 3 तस्करों को दबोचा

​ नशे के सौदागरों पर स्ट्राइक खेतों में भाग रहे तस्करों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, भारी मात्रा में स्मैक जप्त

नरसिंहपुर। पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध ऑपरेशन ईगल क्ले चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशे विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो को जप्त कर सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ने बताया कि सूचना प्राप्त हुयी थी कि कपूरी नहर के कच्चे रास्ते के किनारे एक बाहरी व्यक्ति बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ स्मैक रखे हुए है जो संभवतः बेचने के लिये ग्राहक की तलाश में है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं अनु. अधिकारी पुलिस, नरसिंहपुर मनोज गुप्ता के नेतृत्व थाना कोतवाली की विशेष टीम का गठन किया गया सूचना तस्दीक कर आरोपी को गिरफ्त में लेने हेतु निर्देश दिए गए। मुखबिर की सूचना अनुसार उक्त स्थान पर प्रभावी घेराबंदी की गयी जिस पर एक व्यक्ति संदेहास्पद स्थिति में दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर खेतों में भागने लगा उक्त व्यक्ति को भागता देख पुलिस टीम द्वारा धेराबंदी करते हुए उसका पीछा किया गया जिसे गिरफ्त में लकर पूछताछ की गयी। पूछताछ पर
उक्त व्यक्ति ने अपना नाम भगवान सिंह तंवर, निवासी ग्राम बेदर, खिलचीपुर जिला राजगढ होना बताया आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से लगभग 36 ग्राम स्मैक जप्त की गयी है। मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी से गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने एक अन्य साथी बनवारी तंवर जो कि अपने पास बड़ी मात्रा में अपने पास स्मैक रखे हुए था उसके भी कपूरी तिराहे के आस-पास छिपे होने के संबंध में बताया गया। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा उक्त क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया जिस पर बनवारी तंवर अपने एक साथी रामलाल तंवर के साथ टट्टा पुल के पास खैरी नरसिंहपुर तरफ से गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपी बनवारी तंवर की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लगभग 26 ग्राम स्मैक जप्त की गयी है। गिरफ्तार आरोपी में भगवान सिंह तंवर निवासी ग्राम बेदर, खिलचीपुर जिला राजगढ, बनवारी तंवर निवासी ग्राम बेदर खिलचीपुर जिला राजगढ, रामलाल तंवर निवासी ग्राम बेदर, खिलचीपुर, जिला राजगढ से 62 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 6 लाख अनुमानित) से जप्त किया गया। धारा 8, 21 (बी). 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक गौरव चांटे, उनि मुस्ताक खान, सउनि रमेश निवारे, आरक्षक राहुल दुबे, अनुराग दुबे, अभय तिवारी, नीलेश दुबे, कुलदीप साहू, श्रेय अवस्थी एवं सायबर सेल से म.आर. कुमुद पाठक की मुख्य भूमिका रही है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News