खबरवाणी
मासोद में साईंबाबा का दसवा स्थापना दिवस मनाया
मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लाक के ग्राम मासोद में साई बाबा प्रतिमा का दसवा स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर सोमवार सुबह से साई मंदिर में पूजन का दौर शुरू हो गया था प्रतिमा स्थापना वर्षगांठ पर साई मंदिर से साई बाबा की पालकी शोभायात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा साई मंदिर प्रांगण से निकलकर ग्राम के मुख्य मार्ग से भ्रमण करते हुए वापिस साई मंदिर पहुची। शोभा यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए इस दौरान पालकी और कलश यात्रा पर ग्रामीणों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। साईबाबा की महाआरती कर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से ग्राम की सुख शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। वहीं दिनभर मंदिरों में भजन कीर्तन का दौर जारी रहा। समिति के सदस्य संतोष देशमुख, ईश्वर कोसे, ज्ञानदेव कुंभारे, राजेंद्र दियावार ने बताया ग्रामीणों के सहयोग से साई बाबा प्रतिमा स्थापना वर्षगांठ लगातार दस वर्ष से मनाया जा रहा है। सदाशिव गडेकर,संजू माथनकर,नामदेव आसोलकर,पप्पू देशमुख,मनोहर सावरकर ने बताया साई पालकी भ्रमण के साथ ग्राम के सभी देवी देवता का पुजन एवं ध्वज अपर्पित कर ग्राम के सुख समृद्धि की कामना की एवं वर्षगांठ के अवसर पर विशाल प्रसादी भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें मासोद सहित हिवरखेड,सावंगी,वायगाव, जामगांव, शिरडी, साईखेडा , दतोरा डोगरपुर आदि गांव के हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भोजन प्रसादी ग्रहण की।





