खबरवाणी
बजरंगियों ने 5 गौवंश व 2 तस्करो को पकड़ा, पुलिस को दी सूचना
मुलताई। क्षेत्र के ग्रामो से होते हुए गौवंश तस्करो द्वारा गौवंश महाराष्ट्र के कत्ल खाने ले जाने का सिलसिला लगातार जारी है,शुक्रवार को भी उभारिया के पास से 2 संदिग्ध लोगों द्वारा 5 गौ वंशो को बड़े बेहरमी से मारते हुए पैदल ले जाया जा रहा था।सूचना मिलने पर बजरंगियों ने गौवंश के साथ दौ लोगो को पकड़ा है। सागर बजरंगी ने बताया ग्रामीणों द्वारा मुलतापी के जिला संयोजक राधे विश्वकर्मा को सूचना देने पर बजरंग दल के दायित्वमान पदाधिकारी प्रखंड संयोजक दीपांशु साहू अपनी टीम के साथ प्रखंड अध्यक्ष प्रवीन राउत, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख पंकज बिहारे, सुशील श्रीवार, राहुल बचले ग्राम उभारिया मौके पर पहुचे तो गौ तस्कर सभी गौवंशों को पैदल निरगुड से होते हुए जंगल के रास्ते से महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाया जा रहे थे। जिसकी बजरंगियों ने पुलिस प्रशासन को तुरंत सूचना दी एवं दोनों तस्करों को पुलिस के हवाले किया तथा सभी गौ वंशों को उभारिया की गौशाला भिजवाया गया।बजरंगियों ने तस्करों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।





