Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

राष्ट्रीय सेवा योजना: सात दिवसीय विशेष शिविर

By
On:

खबरवाणी

राष्ट्रीय सेवा योजना: सात दिवसीय विशेष शिविर

(दिनांक 11/02/2026)
आमला:- डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय आमला की राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर के सातवे दिवस की शुरुआत प्रभात फेरी के साथ की गई । परियोजना कार्य के अंतर्गत स्कूल परिसर की साफ सफाई की गई । आज दिनांक 11/2/2026 को शिविर का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमे शास हाई स्कूल खारिमाल के प्राचार्य शैलेन्द्र सूर्यवंशी जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवको को सम्बोधित किया और शुभकामनायें प्रेषित की कार्यक्रम अधिकारी डॉ जगदीश पटैया सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया इसके बाद विधिवत कैंप फायर किया गया एवं NSS ध्वज उतारकर कार्यक्रम अधिकारी को सौपा गया एवं दोपहर सहायक प्रा निधि द्विवेदी लाइब्रेरियन सतीश बागड़े डॉ उमेश डोंगरे एवं अनीता सोनपुरे के साथ सभी स्वयंसेवको ने महाविद्यालय के प्रस्थान किया l

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News