खबरवाणी
जलावर्धन योजना के नल कनेक्शन शुल्क जमा करना अनिवार्य
खबरवाणी न्यूज़ रफीक
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी क्षेत्र में संचालित जलावर्धन योजना के तहत नल कनेक्शन लेने वाले सभी उपभोक्ताओं को कनेक्शन शुल्क अनिवार्य रूप से जमा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। नगर पालिका द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अब तक निर्धारित शुल्क जमा नहीं किया है। ऐसे सभी कनेक्शनधारियों को निर्देशित किया गया है कि वे कार्यालय नगर पालिका परिषद सारनी अथवा क्षेत्रीय उप कार्यालय नगर पालिका पाथाखेड़ा में उपस्थित होकर शीघ्र शुल्क जमा करें।
नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि शुल्क जमा करने के लिए कनेक्शनधारी को आधार कार्ड, समग्र आईडी, मोबाइल नंबर तथा वार्ड क्रमांक 1 एवं 36 के उपभोक्ताओं को संपत्तिकर की रसीद साथ लाना अनिवार्य होगा।
बकाया राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन आगामी अभियान के दौरान विच्छेद किए जाने की कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित उपभोक्ता की होगी।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र में लगभग 13 हजार नल कनेक्शन हैं। प्रत्येक घर पर पूर्व में जारी किए गए लगभग 4 हजार रुपये के बिल के अतिरिक्त बाद मे मिटर के 2300 रुपये निर्धारित किए जायेगे वहा भी देय रहेगा।
उल्लेखनीय है कि इस मुद्दे को लेकर पूर्व में कांग्रेस द्वारा विरोध स्वरूप हड़ताल की गई थी, वहीं आम आदमी पार्टी ने वार्ड स्तर पर जन संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए थे। ऐसे में एक बार फिर शुल्क वसूली की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और जन प्रतिक्रिया तेज होने के आसार हैं। अब देखना यह होगा कि जनता इस निर्णय पर क्या रुख अपनाती है।





