Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

विद्युत मंडल पेंशनर एसोसिएशन द्वारा धरना प्रदर्शन

By
On:

खबरवाणी

विद्युत मंडल पेंशनर एसोसिएशन द्वारा धरना प्रदर्शन

बुरहानपुर। विद्युत मंडल पेंशनर एसोसिएशन संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर 11 फरवरी को विद्युत मंडल पेंशनर एसोसिएशन शाखा बुरहानपुर द्वारा लालबाग पावर हाउस परिसर स्थित पेंशनर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान शासन के समक्ष दो प्रमुख मांगें रखी गईं—
विद्युत मंडल पेंशनरों की पेंशन की मध्य प्रदेश शासन द्वारा गारंटी सुनिश्चित की जाए।
केंद्र सरकार के समान जब भी महंगाई भत्ता/राहत बढ़ाई जाए, उसी तिथि से विद्युत मंडल पेंशनरों को भी इसका लाभ दिया जाए।
धरना प्रदर्शन में एसोसिएशन के अध्यक्ष के.डी. मिश्रा, उपाध्यक्ष उपेंद्र जैन, सचिव निर्मल शर्मा, संगठन सचिव सलीग राम कोस्टी, सह सचिव यशवंत महाजन, महामंत्री यशवंत दुबे, काशीनाथ सोनेने, संरक्षक मुरारीलाल शर्मा, संरक्षक एम.पी. सिंह, कोषाध्यक्ष विनय पुनीवाला सहित प्रमुख पेंशनर प्रतिनिधि अत्ताउल्लाह खान व प्रकाश मराठे तथा लगभग डेढ़ सौ सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने पेंशनरों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए शासन से शीघ्र समाधान की मांग की।
इंजी. के.डी. मिश्रा (अध्यक्ष)
निर्मल शर्मा (सचिव)
उपेंद्र जैन (उपाध्यक्ष)

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News