खबरवाणी
नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल
मुलताई। नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक मोनिका पटले ने बताया कि आरोपी गणेश पिता श्रीराम यादव (22 वर्ष), निवासी सीताडोंगरी, नाबालिग युवती को लगातार परेशान कर रहा था। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससीएसटी एवं पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। न्यायालय द्वारा आरोपी गणेश यादव को जेल भेजा गया है।




