Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भीमपुर में VB-G RAM जी बैठक: सुधाकर पवार का कांग्रेस पर सीधा वार

By
On:

खबरवाणी

भीमपुर में VB-G RAM जी बैठक: सुधाकर पवार का कांग्रेस पर सीधा वार

“अच्छे कार्यों का विरोध कर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस, मनरेगा से ज्यादा प्रभावी साबित होगी VB-G RAM जी”

भीमपुर:-भारतीय जनता पार्टी की ब्लॉक स्तरीय VB-G RAM जी (विकसित भारत ग्रामीण आजीविका मिशन) बैठक में राजनीतिक तापमान उस समय बढ़ गया,जब जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष विकास कार्यों का भी विरोध कर जनता को भ्रमित करने में लगा है।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित इस बैठक में पवार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि VB-G RAM जी योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देगी और रोजगार के स्थायी अवसर तैयार करेगी। वही जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं भीमपुर मंडल प्रभारी हंसराज धुर्वे ने दावा किया कि यह पहल पारंपरिक महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) से अधिक प्रभावी सिद्ध होगी,क्योंकि इसका फोकस केवल मजदूरी तक सीमित नहीं,बल्कि आजीविका के स्थायी साधन विकसित करने पर है।
दामजीपूरा मंडल प्रभारी नितिनसिंह गौतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “भाजपा सरकार योजनाएं बनाकर छोड़ती नहीं,उन्हें जमीन पर उतारने का संकल्प लेकर चलती है।कांग्रेस का विरोध केवल राजनीतिक है,जबकि हमारी प्राथमिकता गांव,गरीब और किसान का सशक्तिकरण है।”
बैठक में उपस्थित जनपद अध्यक्ष भीमपुर भैय्यालाल इरपाचे ने VB G राम G योजना को ग्रामीण विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है। कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति ने संकेत दिया कि भीमपुर में संगठन पूरी सक्रियता और आक्रामक रणनीति के साथ आगे बढ़ रहा है।

नेतृत्व की मजबूत छाप

भीमपुर की यह बैठक केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं रही,बल्कि यह संदेश देने का मंच बनी कि सुधाकर पवार के नेतृत्व में भाजपा विकास के मुद्दे पर सीधे संवाद और स्पष्ट राजनीतिक रुख के साथ मैदान में है।कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष भीमपुर अनिल उयके,वरिष्ठ नेता दिलीप आर्य,अशोकसिंह गौतम,कृष्णा यादव,प्रशांत शुक्ला, महामंत्री निरंजन उपसे हरिशंकर धुर्वे गणेश कश्यप. सुनीता उइके. मनोहारी परते विकलसिंह बैंस आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News