खबरवाणी
आजीवन सदस्यता निधि अभियान के उपेंद्र संयोजक एवं निलेश सहसंयोजक मनोनीत
मुलताई। भाजपा जिला संगठन द्वारा आजीवन सदस्यता निधि अभियान के तहत नगर मंडल मुलताई में संयोजक एवं सहसंयोजक मनोनीत किए है। भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार द्वारा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू की सहमति से आजीवन सदस्यता निधि अभियान के तहत नगर मंडल मुलताई में उपेंद्र पाठक संयोजक एवं निलेश चावरिया सहसंयोजक मनोनीत किया है l जिन्हे संयोजक एवं सहसंयोजक को दायित्व सौपते हुए अपेक्षा की गई दोनों निष्ठावान कार्यकर्ताओं क़े समर्पण से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी l नगर मंडल मुलताई में संगठन विस्तार के साथ जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा। उपेंद्र पाठक को संयोजक एवं निलेश चावरिया को सहसंयोजक मनोनीत किए जाने पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित ईष्ट -मित्रों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई l





