Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की एवं प्रगति लाने के निर्देश दिए

By
On:

खबरवाणी

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की एवं प्रगति लाने के निर्देश दिए

बुरहानपुर/9 फरवरी, 2026/- आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के मीटिंग हॉल में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने की। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने विभिन्न विभागों के कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित एवं निराकृत प्रकरणों की गहन समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में संकल्प से समाधान अभियान एवं विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में पेयजल गुणवत्ता के संबंध में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं राजस्व अधिकारियों को राजस्व वसूली बढ़ाने तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को बच्चों के पोषण स्तर में सुधार हेतु सतत् निगरानी एवं प्रभावी क्रियान्वयन की बात कही गयी।
इसके साथ ही जिले में आयोजित होने वाली हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर शिक्षा विभाग को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री सृजन वर्मा, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News