Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

वीबी जी राम जी में श्रमिकों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगार

By
On:

खबरवाणी

वीबी जी राम जी में श्रमिकों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगार

वीबी जी राम जी की विकासखंड स्तरीय सम्मेलन आयोजित

आठनेर। सोमवार को हिडली रोड स्थित शिवराजे मैरिज लान में गारंटी फार रोजगार एंड आजीविका मिशन का विकासखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिला भाजपा अध्यक्ष सुधाकर पवार, जिला महामंत्री कृष्णा गायकी, ने वीबी जी राम जी की योजना के संदर्भ में कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी। सुधाकर पवार, ने बताया कि श्रमिकों को 100 दिन की जगह 125 दिनों का रोजगार मिलेगा। आजीविका में वृद्धि होगी, गाँव के हिसाब से काम होने से किसान और श्रमिकों दोनों को रोजगार का लाभ मिलेगा। वीबी जी राम जी की के नये स्वरूप से कांग्रेस परेशान और हताश हैं। 2009 में नरेगा का नाम बदलकर महात्मा गॉंधी के नाम पर वोट की राजनीति करना चाहती है। कृष्णा गायकी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने खादी को पहचान दिलाई है।

विकसित भारत की ओर बढते कदम से विपक्ष परेशान है। कांग्रेस का भ्रम फैला कर झूठी राजनीति कर रही है। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार, प्रदेश की मोहन सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से सभी को लाभ मिल रहा है। सुधाकर पवार, ने बताया कि वीबी जी राम जी से क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने, विधायक प्रतिनिधि मनोज जगताप, शिवदयाल आजाद, महेंद्र चंदेलकर, सुनील टेकपुरे, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News