Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सारनी में पंडाल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य समापन

By
On:

खबरवाणी

सारनी में पंडाल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य समापन

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी।क्षेत्र में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली पंडाल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 (सीजन–3) का आयोजन इस वर्ष भी उत्साह और रोमांच के साथ संपन्न हुआ। टूर्नामेंट का शुभारंभ 5 जनवरी 2026 को मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के मुख्य अभियंता माननीय श्री एस. के. लिलोरे जी द्वारा किया गया था। यह प्रतियोगिता 5 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक चली, जिसमें क्षेत्र की नामी क्रिकेट टीमों ने हिस्सा लिया।

सेमीफाइनल मुकाबलों में दिखा कड़ा संघर्ष

टूर्नामेंट के अंतिम दिन दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल एंजॉय वारियर और जय बाबा मठारदेव 11 के बीच हुआ, जिसमें जय बाबा मठारदेव टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 104 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में एंजॉय वारियर की टीम मात्र 100 रन ही बना सकी और 4 रन से मुकाबला हार गई। इस जीत के साथ जय बाबा मठारदेव ने फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा सेमीफाइनल रेड डायमंड और सतपुड़ा टाइगर के बीच खेला गया, जिसमें रेड डायमंड ने 112 रनों का लक्ष्य दिया। सतपुड़ा टाइगर लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और रेड डायमंड ने फाइनल में अपना स्थान पक्का किया।

फाइनल में जय बाबा मठारदेव का जलवा

फाइनल मुकाबला जय बाबा मठारदेव 11 और रेड डायमंड 11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर जय बाबा मठारदेव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में रेड डायमंड की टीम दबाव में आकर लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और उपविजेता रही। इस प्रकार शानदार प्रदर्शन करते हुए जय बाबा मठारदेव 11 ने टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News