Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आमला नगर में चोरो के हौसले बुलंद,

By
On:

खबरवाणी

आमला :- आमला नगर में चोरो के हौसले बुलंद,

पुलिस की गश्त पर उठे सवाल,नागरिको में दहशत 52 घंटे में तीन चोरी।

शहर में पिछले कुछ दिनो से चोरी की वारदातो में अचानक आई तेजी ने आम जनमानस को असुरक्षित महसुस करा दिया है। ताजा घटनाओं में चोरो ने न केवल बंद घरो को निशाना बनाया, बल्कि पुलिस थानो के पास स्थित दुकानो के ताले तोड़कर कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी है।

कोर्ट परिसर के पास पिछले दिनो मे एक तहसील कर्मचारी के यहाँ पर सूने मकाने में चोरी 55 हजार नगद, एवं चाँदी के जेवर जिसकी अनुमानित कीमत 70,000/- रूपये बताई गई है। की वारदात हुई है।

थाना आमला के पास सेंधमारी:- हाल ही में एक पुलिस थाना से लगा श्रीराम मार्केट

रतेड़ा रोड़ पर पुलिस थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक दुकान दीप ईलेक्ट्रानिक्स में 200 रूपये नगद एवं चार पहिया वाहन मारोती ईको कंमाक एम.पी. 48सी 1844 लेकर फरार हो गये जोकि दुकान में लगे सी.सी.टी.वी कैमरे में सदिध व्यक्ति नजर आये वह से कुछ दुरी पर ज्योति कोसे के यहाँ पर चोरी की घटना चाँदी का दीया, दो जोड़ी पायल, एक सोने की अंगूठी, जिसकी अनुमानित कीमत 40,000/-रूपये की शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसमें पीड़ित का आरोप है कि पुलिस की रात्री गश्त मुख्य सडको पर होने के बावजूद भी चोरों के हौंसले बुंलद है, जिससे मोहल्ले एवं गलियों में निवास करने वाले चोरी की घटना सुनकर स्तंभ व भयभीत हो रहे है।

एफ.आई.आर करने में देरीः कई मामलो में नागरिको ने शिकायत की है कि पुलिस चोरी की सूचना मिलने के बावजूद तुरंत मामला दर्ज करने में आनाकानी करती है ।

इस संम्बंध में आम लोगो से चर्चा की गई तो लोगो का कहना है कि वे अब खुद ही रात में पहरा देने को मजबूर है। क्यो कि पुलिस प्रशासन पर से उनका भरोषा डगमगा रहा है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News