Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सीएमओ दल के साथ निकले दूकान किराया वसूली पर,

By
On:

खबरवाणी

सीएमओ दल के साथ निकले दूकान किराया वसूली पर,

नपा ने 1 दूकान की सील, 1 लाख रुपए वसूल

मुलताई। नगर पालिका द्वारा टैक्स एवं दूकान किराया वसुली में सख्ती बरती जा रही है।वसूली अभियान में तेजी लाने के उद्देश्य से शुक्रवार को सीएमओ वीरेंद्र तिवारी कर्मचारियों के दल के साथ बस स्टैंड परिसर में स्थित दुकानों के बकाया किराए की वसूली के लिए निकले एवं सख़्ती से वसूली की किराया नहीं जमा करने पर बस स्टैंड स्थित दूकान भी सील की गई। शुक्रवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में नगर पालिका का दल वसूली अभियान के लिए मैदान में उतरा। टीम ने दुकान
दुकान जाकर बकायादारों से किराया जमा कराया।सीएमओ वीरेंद्र तिवारी ने बताया बकायादारों को बार-बार नोटिस जारी करने के बाद भी बकाया राशि का भुगतान नहीं करने वालो पर कार्रवाई की जा रही है। नगरपालिका द्वारा शुक्रवार को सीएमओ के नेतृत्व में 9 बकायादारो से 1 लाख 12 हजार 297 रुपए वसूल किए है। वहीं किराया जमा नहीं करने पर नगर पालिका कर्मचारियों से एक दुकान सील की गई है। जिससे बकायादारो में हड़कंप है। सहायक राजस्व निरीक्षक अमरलाल कवड़े ने बताया नगर पालिका को बस स्टैंड की दुकानों का 11 लाख रुपए किराया वसूल करना है। समय पर किराया जमा न होने के कारण नगर पालिका की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिससे नगर में वसूली अभियान चलाया जा रहा है।जो प्रतिदिन जारी रहेगा।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News