Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बजरंगियों ने 70 किमी पीछा कर गौ वंश से भरी हुई पिकअप पकड़ी

By
On:

खबरवाणी

बजरंगियों ने 70 किमी पीछा कर गौ वंश से भरी हुई पिकअप पकड़ी

मुलताई। क्षेत्र में गौवंश की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार रात करीबन 3 बजे बजरंग सेना छिंदवाड़ा क्व साथ बजरंगियों ने 70 किमी पीछा कर गौ वंश से भरी हुई पिकप पकडी है।उक्त वाहन गौ तस्करों द्वारा महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाया जा रहा था। सागर बजरंगी ने बताया गौ वंश तस्करो द्वारा पिकप वाहन 12 गौवंश भरकर मुलताई की ओर लाने की सूचना मिलने पर बजरंग सेना छिंदवाड़ा द्वारा पिकप वाहन का पीछा किया गया जिनके साथ बजरंग दल मुलताई के बजरंगी भी साथ उन्होने उक्त वाहन का 70 किमी पीछा कर कामथ चौक नागपुर रोड पर रोका, हिन्दू संगठन द्वारा मुलताई पुलिस को सूचना देने पर गौवंश से भरी पिकअप वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा गया और पिकअप वाहन क्रमांक एम पी 04वायजे 3854 पर बंधा तिरपाल खोलकर देखा तो गौवंश को रस्सी से क्रूरता पूर्वक एक के उपर एक लादकर भूखे प्यासे रखा था। वाहन में भरकर 12 गौवंश को महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाया जा रहा था। जिसे पकड़ने में पुलिस प्रशासन एवं श्री बजरंग सेना और बजरंग दल मुलतापी के प्रखंड संयोजक बजरंगी दिपांशु साहू, प्रखंड अध्यक्ष प्रविण राउत, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख पंकज बिहारे, बालउपासना प्रमुख आशिष डाहरे, जिला सहसंयोजक भुपेश साहू प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख जतिन डोहरे, गौ सेवक सागर बजरंगी प्रसार प्रचार प्रमुख सुशील श्रीवार की भूमिका रही। इस दौरान गौवंश तस्करी कर रहे आरोपी अंधेरे का फ़ायदा उठाकर भागने मे सफल ही गए। पुलिस द्वारा मामले में केस दर्ज कर जप्त गौ वंशों को बघोड़ा गौशाला भिजवाया गया है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News