खबरवाणी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के जयंती पर माँ भारती के जयकारों व वन्देमातरम से गूंज उठा पहाड़पुर गांव
रिपोर्टर- हरेन्द्र सिंह शास्त्री
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत बैतुल का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम बैतुल जिले के घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के अंतर्गत पुनर्वास क्षेत्र चोपना के ग्राम पंचायत शक्तिगढ़ के अंतर्गत ग्राम पहाड़पुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहाड़पुर में आयोजित की गई जिसमें सर्वप्रथम बसन्त पंचमी के कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने भाग लिया व पूजन अर्चन किया ज्ञान व विद्या की देवी सरस्वती माता पूजन के पश्चात महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आज़ाद हिंद फौज के सब इंस्पेक्टर रहे स्वर्गीय राधाकृष्णन सिंह शास्त्री जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया जिसके पश्चात मेरा युवा भारत के बैतुल जिला समन्वयक शुसमा गवली जी, वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विष्णु सिंह उइके शासकीय महाविद्यालय सारणी जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष कमलेश सिंह जी, जनपद सदस्य पवित्र बहादुर जी,स्वामी विवेकानंद जी युवा क्लब के जिला अध्यक्ष मानस सिंह जी एवं शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पहाड़पुर के प्रभारी प्राचार्य पंजाबराव भालेकर जी का स्वागत वंदन किया गया तत्पश्चात मानस सिंह जी के द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के जन्म जयंती पर सभी का ध्यान आकर्षित किया, मेरा युवा भारत बैतुल जिला समन्वयक शुसमा गवली जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी के आदर्शों व विचारों को अपनी निजी जीवन में उतारने का आग्रह किया गया, जनपद सदस्य पवित्र बहादुर ने सभी को देश भक्ती व नागरिक कर्तव्यों को पालन करने का आग्रह किया गया एवं अंत में लेखक, शिक्षक, विचारक, समाजसुधारक, सामाजिक कार्यकर्ता, व सरदार विष्णु सिंह उइके शासकीय महाविद्यालय सारणी जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष कमलेश सिंह जी ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हुए पूरी कार्यक्रम स्थल पर माँ भारती के जयकारे इस तरह लगाए की पूरा कार्यक्रम स्थल भारत माता की जय व वन्देमातरम जी जय जयकार से गूंज उठा जिसके बाद कमलेश सिंह जी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी अमर रहे का नारा लगाए राधाकृष्ण सिंह शास्त्री जी अमर रहे का नारा लगाया गया व इसके पश्चात नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जन्म से लेकर उनके युवा कर्त्तव्य आज़ाद हिन्द फ़ौज के स्थापना देश की आज़ादी व उनकी सम्पूर्ण कार्यप्रणाली के बारे में सार्थक चर्चा करते हुए आज़ाद हिंद फौज के सब इंस्पेक्टर रहे स्वर्गीय राधाकृष्णन सिंह शास्त्री जी के देश के लिए योगदान व उनकी सम्पूर्ण जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को भी कार्यक्रम स्थल पर साझा किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्कूल के सभी स्टाफ़गण अतिथि शिक्षकगण मेरा युवा भारत बैतुल जिला समन्वयक शुषमा गवली जी शासकीय महाविद्यालय सारणी जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष कमलेश सिंह जी, स्वामी विवेकानंद जी युवा क्लब के जिला अध्यक्ष मानस सिंह जी, जनपद सदस्य पवित्र बहादुर जी, दिनेश सिंह जी, सुरेश सेन जी किरण मण्डल जी,विजय कुमार महतो जी, राकेश मल्लिक, मिथलेश वर्मा हरेन्द्र सिंह एवं भारी संख्या में ग्रामीण व स्कूल के विद्यार्थी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।





