Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मां ताप्ती महोत्सव आज से, अमृत धारा ताप्ती समवेत से प्रारम्भ होगे कार्यक्रम

By
On:

खबरवाणी

मां ताप्ती महोत्सव आज से, अमृत धारा ताप्ती समवेत से प्रारम्भ होगे कार्यक्रम

मुलताई।प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा पवित्र नगरी मुलताई में 14 जनवरी से 16 जनवरी तक मां ताप्ती महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारम्भ 14 जनवरी को अमृतधारा ताप्ती समवेत प्रस्तुति से होगा। जिसकी
सूत्रधार हिमानी शिवपुरी, मुम्बई
निर्देशन-संगीत :उमेश तरकसवार, भोपाल,नृत्य निर्देशन श्वेता देवेन्द्र, भोपाल द्वारा किया जाएगा।जिसके बाद धनगरी गाजा नृत्य की अनिल भीमराव कोलेकर सांगली द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं भक्ति संगीत सुरभि चतुर्वेदी एवं साथी जयपुर द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
15 जनवरी को धनगरी गाजा नृत्य
अनिल भीमराव कोलेकर, सांगली
पंथी नृत्य सुखदेवदास बंजारा दुर्ग तथा सुगम संगीत संजय श्रीवास्तव एवं साथी भोपाल द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। जिसके बाद अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध कवि जानी बैरागी, भुवन मोहिनी, अमन अक्षर,दीपक शुक्ला, श्रृद्धा शौर्य, पंकज दीक्षित द्वारा अपनी रचनाओं से समा बांधा जाएगा। जबकि 16 जनवरी पंथी नृत्य,
सुखदेव दास बंजारा दुर्ग द्वारा प्रस्तुति देंगे।जिसके बाद मालवी गायन देवकरण पोरवाल एवं साथी देवास द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।जिसके बाद इंडिया आइडल फेम गायिका अरुणिता कांजीलाल एवं साथी मुम्बई द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News