Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ब्लॉक महिला कांग्रेस पाथाखेड़ा द्वारा हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम आयोजित

By
On:

खबरवाणी

ब्लॉक महिला कांग्रेस पाथाखेड़ा द्वारा हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम आयोजित

खबरवाणी न्यूज़, रफीक

सारनी। ब्लॉक महिला कांग्रेस पाथाखेड़ा द्वारा नववर्ष एवं मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पाथाखेड़ा प्रेमनगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर की माताओं-बहनों को हल्दी-कुमकुम लगाकर मिठाई वितरण किया गया और शुभकामनाएं दी गईं।
इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने बुजुर्ग माताओं के चरण स्पर्श कर उनका सम्मान किया। साथ ही मंगल गीत एवं भजन गायन कर सारनी नगर की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।
कार्यक्रम में महिला कांग्रेस पाथाखेड़ा अध्यक्ष श्रीमती माया वर्मा सहित ममता साहू, संगीता डहरिया, अनीता बेलवंशी, रजनी मस्की, नथुनिया वर्मा, मेनका बाई, मैना, रामकली, जुगनी, यशोदा साहू, काशी गुजरे सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News