Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

MLA Nilay Daga : विधायक निलय डागा का बढ़ा कद मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

By
On:

बैतूल – MLA Nilay Daga – विधायक निलय डागा को प्रदेश कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने विधायक निलय डागा को मध्य प्रदेश विधायक दल का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। विधायक दल में दस अन्य नेताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने मध्य प्रदेश विधायक दल में 10 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। मुख्य सचेतक के पद पर सुनील सराफ, सचेतक झूमा सोलंकी, रामलाल मालवीय, विनय कुमार सक्सेना और सदस्य गणों में पांचीलाल मेढ़ा, नीलांशु चतुर्वेदी, बैजनाथ कुशवाह, तरबर सिंह और बापू सिंह तंवर शामिल किए गए हैं। इनमें डागा को विधायक दल का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

विधायक निलय डागा के पिता दिवंगत विधायक विनोद डागा पूर्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। निलय डागा को सौंपी गई इस जिम्मेदारी को कांग्रेस संगठन में महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News