Amazon Black Friday Sale: अगर आप लंबे समय से एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो Amazon की Black Friday Sale आपके लिए एकदम सुनहरा मौका लेकर आई है। इस सेल में Google Pixel 10 पर भारी डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं। 1 दिसंबर इस ऑफर का आख़िरी दिन माना जा रहा है, यानी मौका हाथ से निकलने से पहले आपको जल्दी करना होगा।
कितनी मिल रही है छूट? नई कीमत जानकर चौंक जाएंगे
Google Pixel 10 को भारत में लगभग ₹79,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।लेकिन Amazon Black Friday Sale में फोन पर ₹10,000+ का डायरेक्ट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके बाद इसकी कीमत घटकर लगभग ₹69,499 पड़ रही है।यानी बिना किसी झंझट के आपको एक प्रीमियम फ्लैगशिप फोन काफी सस्ते में मिल रहा है।
- HDFC Bank Credit Card पर फ्लैट ₹1,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट
- Federal Bank EMI पर ₹3,000 तक का अतिरिक्त ऑफर
डिस्प्ले और डिज़ाइन: धूप में भी दमदार ब्राइटनेस
Google Pixel 10 में 6.3-inch OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।
स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 3,000 nits तक है, यानी तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है।
इसके अलावा फोन को Corning Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा मिलती है, जिससे हल्के झटकों और गिरने से स्क्रीन को बचाव मिलता है।
परफॉर्मेंस और स्टोरेज: Tensor G5 प्रोसेसर की ताकत
Pixel 10 में Google का पावरफुल Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है।
फोन 12GB RAM और 256GB स्टोरेज तक के विकल्प में आता है।
चाहे रोज़मर्रा के काम हों, रील एडिटिंग, सोशल मीडिया या हेवी गेमिंग—फोन हर चीज़ में एकदम मक्खन की तरह चलता है। मल्टीटास्किंग के दौरान भी किसी तरह की लैगिंग महसूस नहीं होती।
Read Also:World AIDS Day 2025: AIDS के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? HIV होने पर जीभ पर दिखता है ये निशान
बैटरी और कैमरा: लंबे बैकअप के साथ जबरदस्त फोटो क्वालिटी
फोन में 4,970mAh बैटरी मिलती है, जो आराम से पूरा दिन चल जाती है।
साथ ही इसमें 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।
कैमरे की बात करें तो Pixel 10 में:
- 48MP प्राइमरी कैमरा (Macro Focus)
- 13MP Ultra-wide लेंस
- 10.8MP Telephoto कैमरा (5x Optical Zoom)
फ्रंट में 10.5MP सेल्फी कैमरा है जो क्लियर और नैचुरल फोटो क्लिक करता है।





