खबरवाणी
78 वें एनसीसी स्थापना दिवस का भव्य आयोजन
आमला:- शहर में स्थित शासकीय सांदीपनि विद्यालय में आज एनसीसी राष्ट्रीय कैडेट कोर के 78 वें स्थापना दिवस समारोह का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया | इस अवसर पर सर्वप्रथम सभी अतिथियों , शिक्षकों , एनसीसी अधिकारी एवं सभी कैडेट को डायरेक्टर जनरल एनसीसी लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स के वीडियो संदेश को दिखाया गया | इसके बाद स्कूल परिसर से शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए साइकिल रैली निकाली गई जिसका शुभारंभ संस्था के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार खैरवाल तथा शिक्षिका बबीता धुर्वे द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया |
एनसीसी के नब्बे कैडेट द्वारा ए एन ओ फर्स्ट ऑफिसर सतीश कुमार साहू के मार्गदर्शन में हर्षोल्लास तथा जोश के साथ रैली निकाली गई |
डॉ भीमराव अंबेडकर तथा क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की प्रतिमा की तथा आस पास के क्षेत्रों की सफाई की गई तथा स्वच्छता का संदेश दिया गया | एनसीसी के माध्यम से ख़ुद के व्यक्तित्व में आए बदलाव को प्रदर्शित करते हुए नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया | साइकिल रैली का समापन स्कूल परिसर में होने के बाद एनसीसी कैडेट द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी प्रदर्शन किया गया साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूकता लाने का भी प्रयास किया गया | इस अवसर पर कैडेट द्वारा पोस्टर भी बनाए गए जिसमें कैडेट प्रियंका कुमरे और अभय मालवीय को पुरस्कृत भी किया गया | प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पारस पवार तथा प्रणव घानेकर की टीम प्रथम स्थान पर तथा डिम्पल जयस्वार एवं प्रवीण बामने को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ | कैडेट देव पंडोले, ओम नागले , ईशा प्रजापति , अन्य द्वारा एनसीसी के स्थापना , उद्देश्य तथा वर्तमान परिवेश में इसकी महत्ता पर विचार प्रस्तुत किए गए तथा इस विषय में जानकारी दी गई | पूजा बारपेटे, वैशाली पुंडे , दीक्षा कोसे , रिया गुलबाके तथा काव्या खातरकर द्वारा देशभक्ति गीत पर शानदार प्रस्तुतियाँ दी गई | पालकों द्वारा भी सभी के सामूहिक प्रयास को सराहा गया और उनके पाल्य में सहयोग की भावना को व्यक्त करते हुए आभार जताया | इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने अपने संदेश में भारत के सबसे बड़े युवा संगठन से जुड़ने के लिए सभी कैडेट को उनके अथक परिश्रम तथा अनुशासन के लिए बधाई दी तथा जीवन में सफलता के लिए उत्कृष्ट प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी | उपस्थित शिक्षकों द्वारा भी सभी कैडेट को उनके सराहनीय कार्यों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी | कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन कैडेट प्रियांशी भालेकर ; भूमिका उघड़े एवं चिराग कोसे द्वारा किया गया | अंत में आभार प्रदर्शन फर्स्ट ऑफिसर सतीश कुमार साहू द्वारा किया गया |





